1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट

Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 03:02 pm IST

दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने बड़ा झटका दिया है। गूगल ने कंपनी की तरफ से ऐप डेवलपर्स के लिए नियोजित कमीशन रेट को कम कर दिया जाएगा

Google reduces commission rate for App Developers | Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कम- India TV Hindi
Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट Image Source : GOOGLE

सोल। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने बड़ा झटका दिया है। गूगल ने कंपनी की तरफ से ऐप डेवलपर्स के लिए नियोजित कमीशन रेट को कम कर दिया जाएगा क्योंकि इसकी बढ़ी हुई फीस को लेकर सॉफ्टवेयर मेकर्स ने शिकायत की थी। गूगल ने कहा, दस लाख डॉलर तक की वार्षिक वृद्धि के लिए डेवलपर्स के लिए इन-ऐप की खरीददारी पर 15 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाएगा और दस लाख डॉलर से अधिक आय पर 30 फीसदी तक कमीशन लिया जाएगा। यह नई नीति जुलाई से प्रभावी होगी।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि 99 फीसदी डेवलपर्स प्ले स्टोर पर वार्षिक आय दस लाख डॉलर से कम दर्ज कराते हैं। 

गूगल इससे पहले दक्षिण कोरिया में सभी इन-ऐप डिजिटल सामानों की खरीददारी के लिए 30 प्रतिशत कमीशन लेने की नीति को शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान कर चुका है, जबकि अपने प्लेटफॉर्म पर ऐप की खरीद के लिए अपने खुद की भुगतान प्रणाली का उपयोग अनिवार्य कर दिया है, जिसे जनवरी, 2021 से लागू कर दिया गया।

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

पढ़ें-   यहां FASTAG है बेकार! इस एप के बिना नहीं मिलेगी Yamuna Expressway पर एंट्री

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

पढ़ें- शहर में भी लागू हो मनरेगा, मोदी सरकार को अर्थशास्त्री जयां द्रेज का सुझाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा