1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गलत आधार नंबर की दी थी जानकारी, सरकार ने रोक दी 18,000 से ज्यादा लोगों की पेंशन

गलत आधार नंबर की दी थी जानकारी, सरकार ने रोक दी 18,000 से ज्यादा लोगों की पेंशन

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 21, 2017 08:43 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 08:43 pm IST

गलत आधार नंबर देने और कल्याणकारी योजनाओं से आधार कार्ड नहीं जुड़े होने के कारण 18,000 से ज्यादा लोगों को अगस्त माह की पेंशन नहीं मिली है

गलत आधार नंबर की दी थी जानकारी, सरकार ने रोक दी 18,000 से ज्यादा लोगों की पेंशन- India TV Hindi
गलत आधार नंबर की दी थी जानकारी, सरकार ने रोक दी 18,000 से ज्यादा लोगों की पेंशन

भिवानी हरियाणा के दो जिलों में गलत आधार नंबर देने से हजारों लोगों की पेंशन रोक दी गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि गलत आधार नंबर देने और कल्याणकारी योजनाओं से आधार कार्ड नहीं जुड़े होने के कारण 18,000 से ज्यादा लोगों को अगस्त माह की पेंशन नहीं मिली है।

भिवानी के उपायुक्त अंशज सिंह ने कहा, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता विभाग ने अधिकारियों को भिवानी और चाकरी दादरी जिलों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 18,846 लाभार्थियों के आंकड़ों को अद्यतन और सही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 5,935 लाभार्थियों द्नारा दिये गये आधार नंबर गलत पाये गये हैं, इसी तरह 4,324 लोगों ने आधार को योजानओं के साथ नहीं जोड़ा है।

उपायुक्त ने कहा कि 6,299 मामलों में फर्जी आधार कार्ड पाये गये हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संसोधन होने के बाद पेंशन जारी कर दी जायेगी। जिंद में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां 41,000 लोगों की पेंशन रुक गयी थी। समाज कल्याण अधिकारी सरोज ने कहा कि लोगों को गांव और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में आधार से जुड़ी जानकारियों देने के लिये कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा