1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ई-भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, सरकार कर रही है टोल फ्री नंबर लाने पर काम

ई-भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, सरकार कर रही है टोल फ्री नंबर लाने पर काम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 11, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Jun 11, 2017 04:44 pm IST

डिजिटल भुगतान से संबंधित ग्राहकों की शिकायत निपटारे के लिए सरकार एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14442 शुरू करने पर काम कर रही है।

ई-भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, सरकार कर रही है टोल फ्री नंबर लाने पर काम- India TV Hindi
ई-भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, सरकार कर रही है टोल फ्री नंबर लाने पर काम

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान से संबंधित ग्राहकों की शिकायत निपटारे के लिए सरकार एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14442 शुरू करने पर काम कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) मिलकर एक साझा हेल्पनलाइन नंबर 14442 शुरू करने पर काम कर रहे हैं। यह सभी मोबाइल वॉलेट, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और भीम के ग्राहकों का एकल मंच होगा, जहां वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।  यह भी पढ़े: GST परिषद ने 66 उत्‍पादों पर टैक्‍स रेट में किया बदलाव, देखिए यहां पूरी लिस्‍ट

सूत्र ने बताया, सभी डिजिटल भुगतान ग्राहकों की शिकायत निपटान के लिए हेल्पलाइन शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग ने एनपीसीआई को 14442 नंबर आवंटित किया है। उल्लेखनीय है कि कालाधन पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत सरकार ने विभिन्न माध्यमों से डिजिटल भुगतान को बढ़ाया है और यह 8,800 प्रतिशत तक बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा