1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST संग्रह जुलाई में मामूली बढ़ा, 1.02 लाख करोड़ रुपए का मिला राजस्‍व

GST संग्रह जुलाई में मामूली बढ़ा, 1.02 लाख करोड़ रुपए का मिला राजस्‍व

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2019 11:07 am IST,  Updated : Aug 02, 2019 11:07 am IST

चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह पिछले महीने जून में पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे 99,939 करोड़ रुपए पर आ गया था।

GST collections rise marginally to Rs 1.02 lakh crore in July- India TV Hindi
GST collections rise marginally to Rs 1.02 lakh crore in July Image Source : GST COLLECTIONS RISE MARG

नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) का सकल संग्रह जुलाई में 1.02 लाख करोड़ रुपए रहा। पिछले महीने के संग्रह के मुकाबले जुलाई के संग्रह में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, यह एक साल पहले जुलाई के 96,483 करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह से 5.8 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह पिछले महीने जून में पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे 99,939 करोड़ रुपए पर आ गया था। आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2019 में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 17,912 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 25,008 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी 50,612 करोड़ रुपए रहा।

एकीकृत जीएसटी में आयात पर वसूला गया 24,246 करोड़ रुपए का जीएसटी भी शामिल है। इसके अलावा उपकर का संग्रह 8,551 करोड़ रुपए रहा, जिसमें आयात पर 797 करोड़ रुपए का उपकर भी शामिल है।

जुलाई में 75.79 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए। बयान के अनुसार राज्यों को जीएसटी में नुकसान के मुआवजे के तौर पर अप्रैल-मई अवधि के लिए 17,789 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। अप्रैल से जुलाई में सकल जीएसटी संग्रह 4,16,176 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,89,568 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा