1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हैकर्स ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट किया हैक

हैकर्स ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट किया हैक

 Published : Jun 07, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 01:44 pm IST

हैकर्स ने फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का ट्विटर और पिनट्रस्ट अकाउंट एक हैकर समूह द्वारा हैक कर लिया गया है।

हैकर्स ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट किया हैक, सार्वजनिक किया पासवर्ड- India TV Hindi
हैकर्स ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट किया हैक, सार्वजनिक किया पासवर्ड

नई दिल्‍ली। अगर आप काम चलाऊ पासवर्ड रख कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्‍योर मानते हैं आप आप बड़े धोखे में हैं। क्‍योंकि हैकर्स ने साबित कर दिया है कि वे किसी का भी अकाउंट हैक कर सकते हैं। हाल ही में हैकर्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का ट्विटर और पिनट्रस्ट अकाउंट एक हैकर समूह द्वारा हैक कर लिया गया है। इस समूह का दावा है कि उन्होंने उनका पासवर्ड उनके 2012 के लिंक्टइन अकाउंट से निकाला है।

हैकर्स ने ओपन किया जुकरबर्ग का पासवर्ड

न्यूयॉर्क डेली की खबर के मुताबिक हैकर समूह अवर माइन टीम के ट्विटर पर 40,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। समूह ने जुकरबर्ग के खाते से ट्वीट किया है कि जुकरबर्ग का नाम लिंक्डइन के डेटाबेस में था जिसका पासवर्ड भी था। हैकर्स ने यह भी बताया कि फेसबुक के को-फाउंडर ने अपना LinkedIn पासवर्ड dadada रखा था जो बहुत ही मामूली है।

तस्वीरों में देखिए कैसे करें WhatsApp में बैकअप क्रिएट

WHATSAPP DATA BACKUP

Untitled-1 (27)IndiaTV Paisa

Untitled-2 (21)IndiaTV Paisa

Untitled-3 (19)IndiaTV Paisa

Untitled-4 (15)IndiaTV Paisa

Untitled-5 (13)IndiaTV Paisa

Untitled-6 (9)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (6)IndiaTV Paisa

लिंक्‍डइन के 100 मिलियन अकाउंट हैक

पिछले हफ्ते लिंक्‍डइन ने कहा था कि उसके 100 मिलियन अकाउंट हैक हो चुके हैं। हैकर्स ने इसका डेटा चुरा लिया है। इस वजह से वह यूजर अकाउंट का वैरिफिकेशन करवा रहा है। जुकरबर्ग का अकाउंट हैक करने वाले हैकर्स ने यह भी बताया है कि उन्‍होंने जुकरबर्ग का इंस्‍टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया है। लेकिन फेसबुक ने फिलहाल इस अकाउंट के साथ किसी भी छेड़छाड़ का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि अब पासवर्ड और अकाउंट सिक्‍योर कर लिया गया है।

Google और Facebook को भारत में हुई कमाई पर देना होगा टैक्‍स

अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे WhatsApp का इस्तेमाल, यह है तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा