1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वेतनसीमा 25,000 रुपए से अधिक होने से EPFO के दायरे में आएंगे एक करोड़ कामगार

वेतनसीमा 25,000 रुपए से अधिक होने से EPFO के दायरे में आएंगे एक करोड़ कामगार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 02, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 08:20 am IST

EPFO की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कवरेज के लिए वेतन सीमा 25,000 रुपए की जा सकती है। इससे EPFO के दायरे में 1 करोड़ अतिरिक्त कामगार आएंगे।

वेतनसीमा 25,000 रुपए से अधिक होने से EPFO के दायरे में आएंगे एक करोड़ कामगार- India TV Hindi
वेतनसीमा 25,000 रुपए से अधिक होने से EPFO के दायरे में आएंगे एक करोड़ कामगार

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन की सीमा को इस महीने बढ़ाकर 25,000 रुपए की जा सकती है। इससे EPFO की इन योजनाओं के दायरे में औपचारिक क्षेत्र के एक करोड़ अतिरिक्त कामगार शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें :पेट्रोल-डीजल के बाद बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ सस्‍ता, 14.50 रुपए प्रति सिलेंडर घटे दाम

EPFO के न्यासी बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में वेतनसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव एजेंडा में था। EPFO के ट्रस्टी डीएल सचदेव ने कहा कि समय की कमी की वजह से इस प्रस्ताव को टाल दिया गया। अब इसे इस महीने होने वाली अगली बैठक में उठाया जाएगा।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के सचिव सचदेव ने कहा कि

इसकी गणना करने से पता चलता है कि इससे EPFO के दायरे में एक करोड़ अतिरिक्त कामगार शामिल हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें :हर 3-4 साल में बदलेंगे 500 और 2000 के नोटों के सुरक्षा मार्क्‍स, नकली नोटों पर सरकार ऐसे कसेगी नकेल

हाल में दिल्ली जैसे राज्यों ने 15,000 रुपए मासिक न्यूनतम वेतन की सीमा को बढ़ाया है। पिछली बैठक में रखे गए EPFO के प्रस्ताव के अनुसार वेतनसीमा में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर करीब 2,700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा