Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ‘पार्किंग में रहें सुरक्षित रहें’, देखिए कैसे लॉकडाउन में भी मुस्कुराना नहीं छोड़ रहीं एयरलाइंस

‘पार्किंग में रहें सुरक्षित रहें’, देखिए कैसे लॉकडाउन में भी मुस्कुराना नहीं छोड़ रहीं एयरलाइंस

Written by: India TV Paisa Desk Published : Apr 10, 2020 08:47 pm IST, Updated : Apr 10, 2020 09:03 pm IST

लॉकडाउन की वजह से दुनिया भर में अधिकांश यात्री उड़ानों पर रोक लगी है

Aviation sector in Lockdown- India TV Paisa

Aviation sector in Lockdown

नई दिल्ली। कोरोना संकट का सबसे बुरा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है। दुनिया भर की एयरलाइंस के अधिकांश विमान जमीन पर खड़े हैं और एयरलाइंस हर गुजरते वक्त के साथ भारी घाटा दर्ज कर रही है। हालांकि इस वक्त में भी सेक्टर न उम्मीदें छोड़ रहा और न ही मुस्कुराना....ट्विटर के जरिए जमीन में खड़ी घरेलू एयरलाइंस और एयरपोर्ट के बीच एक ऐसी ही बातचीत और हाजिर जवाबी को आज दुनिया भर ने देखा..

 

पहला ट्वीट इंडिगो की तरफ से आया जिसमें उसने एयर विस्तारा से पूछा कि- सुना है कि इन दिनों उड़ान नहीं भर रहे...   

जवाब आने में भी देर नहीं लगी, विस्तारा ने जवाब दिया कि इन दिनों जमीन पर रहना ज्यादा बेहतर है।

थोड़ी ही देर में इस बातचीत में दूसरी एयरलाइंस भी शामिल हो गई, पहला जवाब गोएयर की तरफ से आया जिसमें लिखा था कि फिलहाल घर में रहना ही सुरक्षित है

वहीं एयरएशिया ने भी गोएयर की बात में हां में हां मिलाते हुए लिखा कि इस समय घर में रहकर कुछ खास करने का वक्त है..

वहीं स्पाइस जेट ने लिखा कि .इस बारे में हमारे ख्याल हमारे रंग की तरह मिलते हैं।

आखिर में इस बातचीत में दिल्ली एयरपोर्ट भी जुड़ गया,,जिसने लिखा कि उम्मीद है कि आसमान में एक बार फिर आप उड़ान भरेंगे फिलहाल मुस्कुराने का एक मौका देने के लिए धन्यवाद

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement