1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI बैंक ने अबतक जारी किए 10 लाख से ज्यादा FASTags, मार्च तक संख्या 20 लाख पहुंचाने का लक्ष्य

ICICI बैंक ने अबतक जारी किए 10 लाख से ज्यादा FASTags, मार्च तक संख्या 20 लाख पहुंचाने का लक्ष्य

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 08, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 03:25 pm IST

ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक अबतक 10 लाख से ज्यादा FASTags जारी कर चुका है और इस आंकड़े तक पहुंचने वाला यह देश का पहला बैंक है

ICICI Bank crosses milestone of issuing over 1 million FASTags- India TV Hindi
ICICI Bank crosses milestone of issuing over 1 million FASTags

नई दिल्ली। देश का बड़ा बैंक ICICI बैंक सबसे ज्यादा FASTags जारी करने वाला बैंक बन गया है। बुधवार को ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक अबतक 10 लाख से ज्यादा FASTags जारी कर चुका है और इस आंकड़े तक पहुंचने वाला यह देश का पहला बैंक है। ICICI के मुताबिक देश में अभी तक कुल 25 लाख FASTags चल रहे हैं जिसमें अकेले ICICI बैंक के ही 10 लाख से ज्यादा हैं।

FASTags का इस्तेमाल टोल नाके पर गाड़ी को बिना रोके टोल भरने के लिए किया जाता है, टोल टैक्स देने के लिए गाड़ी को नाके पर खड़ा नहीं होना पड़ता, टोल की रकम अपने आप खाते से कट जाती है। ICICI बैंक के मुताबिक उसने मार्च 2019 तक FASTags वितरण का आंकड़ा मौजूदा स्तर से दोगुना यानि करीब 20 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इसके लिए बैंक ने देशभर में लगभग 10000 ट्रक मालिकों और राज्य परिवहन संस्थाओं के साथ करार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा