1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हाथोंहाथ मिल जाएगी क्रेडिट कार्ड की सर्विस, ICICI बैंक ने लॉन्च की नई सुविधा

हाथोंहाथ मिल जाएगी क्रेडिट कार्ड की सर्विस, ICICI बैंक ने लॉन्च की नई सुविधा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 09, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 07:33 pm IST

ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड की नई सेवा शुरू की है। बैंक के ग्राहक क्रेडिट कार्ड की सेवा को बिना कार्ड के भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

बगैर क्रेडिट कार्ड के भी आप कर सकेंगे खरीदारी, ICICI बैंक ने शुुरू की इंस्‍टैंट क्रेडिट कार्ड की एक नई सर्विस- India TV Hindi
बगैर क्रेडिट कार्ड के भी आप कर सकेंगे खरीदारी, ICICI बैंक ने शुुरू की इंस्‍टैंट क्रेडिट कार्ड की एक नई सर्विस

मुंबई। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इंस्‍टैंट क्रेडिट कार्ड की नई सेवा शुरू की है। नई सेवा के तहत बैंक के बचत खाता धारी ग्राहक क्रेडिट कार्ड की सेवा को बिना कार्ड के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। बुधवार को बैंक की तरफ से यह जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक ICICI बैंक के बचत खाता धारक को क्रेडिट कार्ड सर्विस हाथों हाथ मिल जाएगी और इसके लिए कोई जरूरी कागजात भी नहीं भरने पड़ेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन ली जा सकेगी और प्लास्टिक कार्ड मिलने से पहले ही इससे शॉपिंग की जा सकेगी।

ICICI बैंक के मुताबिक शुरुआत में बैंक के कुछ लाख ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है, इसके तहत क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन के तुरंत बाद ग्राहक को कार्ड का नंबर और दूसरी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन भेज दी जाएंगी। भेजी गई जानकारियों का इस्तेमाल करके ग्राहक तुरंत ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकता है, इसके लिए उसके पास कार्ड का होना जरूरी नहीं होगा। बाद में ग्राहक को कार्ड भी भेज दिया जाएगा।

शुरुआत में इस कार्ड के लिए आवेदन बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है, बाद में मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी इसके लिए आवेदन की सुविधा शुरू की जाएगी। कार्ड की अधिकतम लिमिट 4 लाख रुपए होगी लेकिन लिमिट ग्राहक के ब्यूरो स्कोर पर निर्भर करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा