1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत और भूटान के बीच बढ़ेगा कारोबार, सरकार ने दी सात नए एंट्री और एक्जिट पॉइंट को मंजूरी

भारत और भूटान के बीच बढ़ेगा कारोबार, सरकार ने दी सात नए एंट्री और एक्जिट पॉइंट को मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 04, 2021 11:23 am IST,  Updated : Nov 04, 2021 11:23 am IST

आदान-प्रदान पत्रों के जरिए भारत और भूटान के बीच व्यापार के लिए सात अतिरिक्त प्रवेश/निकास बिंदुओं को औपचारिक रूप दिया गया है।

भारत और भूटान के बीच...- India TV Hindi
भारत और भूटान के बीच बढ़ेगा कारोबार, सरकार ने दी सात नए एंट्री और एक्जिट पॉइंट को मंजूरी Image Source : FILE

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि व्यापार संपर्क बढ़ाने के उपायों के तहत भारत और भूटान में व्यापार के लिए सात अतिरिक्त प्रवेश तथा निकास बिंदु होंगे। भारत और भूटान के बीच यहां व्यापार और पारगमन मुद्दों पर हुई वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक में यह फैसला किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने किया और भूटान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भूटान सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के सचिव दशो कर्मा शेरिंग ने किया। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "दोनों पक्षों ने मौजूदा व्यापार और पारगमन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इनमें दोनों देशों के बीच व्यापार संपर्क बढ़ाने की खातिर द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और आपसी हित के मुद्दों को और मजबूत करने के उपाय शामिल हैं।" आदान-प्रदान पत्रों के जरिए भारत और भूटान के बीच व्यापार के लिए सात अतिरिक्त प्रवेश/निकास बिंदुओं को औपचारिक रूप दिया गया है।

बैंक ऋण 6.84 प्रतिशत बढ़ा

बैंक कर्ज 22 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में 6.84 प्रतिशत बढ़कर 110.46 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं जमा 9.94 प्रतिशत बढ़कर 157.12 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल 23 अक्टूबर को समाप्त इसी पखवाड़े में बैंक ऋण 103.39 लाख करोड़ रुपये और जमा 142.92 लाख करोड़ रुपये थे। आठ अक्टूबर को समाप्त पिछले पखवाड़े में बैंक ऋण में 6.48 प्रतिशत और जमा में 10.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में, बैंक ऋण में 5.56 प्रतिशत और जमा में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा