1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घरेलू कंपनियों के हित में सरकार ने लिया यह निर्णय, चीन से आयातित बस, ट्रक टायरों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

घरेलू कंपनियों के हित में सरकार ने लिया यह निर्णय, चीन से आयातित बस, ट्रक टायरों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 20, 2017 10:41 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 10:41 am IST

भारत ने बसों और ट्रकों में उपयोग होने वाले कुछ खास प्रकार के रेडियल टायर के चीन से आयात पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

घरेलू कंपनियों के हित में सरकार ने लिया यह निर्णय, चीन से आयातित बस, ट्रक टायरों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क- India TV Hindi
घरेलू कंपनियों के हित में सरकार ने लिया यह निर्णय, चीन से आयातित बस, ट्रक टायरों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

नई दिल्ली। भारत ने बसों और ट्रकों में उपयोग होने वाले कुछ खास प्रकार के रेडियल टायर के चीन से आयात पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। घरेलू विनिर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड सीबीईसी ने एक अधिसूचना में कहा कि डंपिंग रोधी शुल्क 245.35 डालर से 452.33 डालर प्रति टन लगाया गया है। इससे पहले, डंपिंग रोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय ने इसकी सिफारिश की थी।

यह भी पढ़ें : फायदे की खबर : 1 अक्‍टूबर से सस्‍ते हो जाएंगे फोन कॉल्‍स, TRAI ने की IUC शुल्‍क में कटौती

ऑटामोटिव टायर मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन ने घरेलू विनिर्माताओं जैसे अपोलो टायर्स, जे के टायर इंडस्ट्रीज और सिएट की तरफ से इस संदर्भ में आवेदन दिया था और डीजीएडी से संपर्क कर टायरों की डंपिंग की जांच का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें : विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा