1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 21.4 फीसदी बढ़कर 94 लाख टन रहा

जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 21.4 फीसदी बढ़कर 94 लाख टन रहा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2021 03:47 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 03:47 pm IST

वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 21.4 प्रतिशत बढ़कर 94 लाख टन हो गया। एक साल पहले इसी महीने में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 69 लाख टन था।

जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 21.4 फीसदी बढ़कर 94 लाख टन रहा- India TV Hindi
जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 21.4 फीसदी बढ़कर 94 लाख टन रहा Image Source : FILE

नई दिल्ली: वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार जून में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 21.4 प्रतिशत बढ़कर 94 लाख टन हो गया। एक साल पहले इसी महीने में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 69 लाख टन था। वैश्विक उद्योग निकाय ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा, "वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) को रिपोर्ट करने वाले 64 देशों का उत्पादन जून 2021 में 16.79 करोड़ टन था, जो जून 2020 की तुलना में 11.6 प्रतिशत अधिक है।"

चीन जून में इस्पात के उत्पादन में शीर्ष पर बना रहा, पिछले साल के इसी महीने में 9.16 करोड़ टन की तुलना में इस साल जून महीने के दौरान उसका उत्पादन सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.39 करोड़ टन रहा। जापान का इस्पात उत्पादन जून 2020 में 56 लाख टन से बढ़कर 81 लाख टन हो गया। अमेरिका ने जून महीने में 71 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया। जून 2020 में उसका उत्पादन 47 लाख टन था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा