1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, वर्ष 2050 तक होगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, वर्ष 2050 तक होगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

 Published : Dec 27, 2015 08:47 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 08:47 pm IST

सीईबीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा। भारत 2030 के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, वर्ष 2050 तक होगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- India TV Hindi
भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, वर्ष 2050 तक होगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

लंदन। ब्रिटेन के आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर इकनोमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत चीन को पीछे धकेलते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत 2030 के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत के आगे बढ़ने से फ्रांस और इटली को विशिष्ट जी-8 समूह से बाहर किया जा सकता है, या फिर इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जा सकती है। भारत व ब्राजील को शामिल किया जा सकता है।

Fastest Growth: चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, अगले 10 सालों तक सबसे तेज ग्रोथ रेट वाली होगी हमारी इकोनॉमी

2029 तक चीन और अमेरिका से ही पीछे होगा भारत

सीईबीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2029 में अमेरिका को पछाड़कर चीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि भारत तीसरे स्थान पर होगा। वर्ष 2030 में भारत का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 10,133 अरब डालर होगा। अमेरिका का जीडीपी 32,996 अरब डालर और चीन का 34,338 अरब डालर होगा। हालांकि, 2019 में भारत राष्ट्रमंडल में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। यह उस समय ब्रिटेन को पीछे छोड़ेगा।

ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में भारत 130वें स्थान पर पहुंचा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से स्थिति सुधरी

2050 में बजेगा भारत का डंका

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अंतत: चीन का पीछा करेगा और 2050 के बाद यह चीन को भी पीछे छोड़ देगा। शीर्ष पांच देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे तथा ब्राजील पांचवें स्थान पर होगा। रिपोर्ट कहती है कि यूरोप की तीसरी और चौथी अर्थव्यवस्थाओं को अगले 15 साल में भारत व ब्राजील पीछे छोडेंगे और जी-8 में उनका स्थान लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा