1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Yes Bank Crisis: यस बैंक के संकट का इंडियाबुल्स हाउसिंग पर असर, शेयर 13 प्रतिशत टूटे

Yes Bank Crisis: यस बैंक के संकट का इंडियाबुल्स हाउसिंग पर असर, शेयर 13 प्रतिशत टूटे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 09, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 01:49 pm IST

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस के शेयरों में सोमवार को 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। कंपनी ने बताया था कि यस बैंक के पास बांड के रूप में कंपनी के 662 करोड़ रुपये हैं और उस पर बैंक का कोई सावधि ऋण बकाया नहीं है, जिसके बाद यह गिरावट हुई। 

Indiabulls Housing Finance shares, yes bank- India TV Hindi
Indiabulls Housing Finance shares and yes bank

नयी दिल्ली। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस के शेयरों में सोमवार को 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। कंपनी ने बताया था कि यस बैंक के पास बांड के रूप में कंपनी के 662 करोड़ रुपये हैं और उस पर बैंक का कोई सावधि ऋण बकाया नहीं है, जिसके बाद यह गिरावट हुई। बीएसई में कंपनी के शेयर 12.85 प्रतिशत गिरकर 221.70 पर आ गए। एनएसई में 13.18 प्रतिशत की गिरावट हुई और शेयर 220.95 पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, 'हम बताना चाहते हैं कि यस बैंक पर अतिरिक्त टियर वन (एटी-1) बांड के रूप में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस के 662 करोड़ रुपये बकाया हैं।' 

इंडियाबुल्स ने बताया कि 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकद कोष के प्रबंधन के तहत उसने 2017 में यस बैंक के एटी-1 बांड में निवेश किया गया था, जब बैंक की बाजार हैसियत 10 अरब डॉलर से अधिक की थी। कंपनी ने कहा, 'इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस पर इस बैंक का कोई भी सावधि ऋण बकाया नहीं है।' इस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने कहा कि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस के प्रवर्तक समीर गहलोत, या उसकी किसी कंपनी या उनके परिवार के सदस्यों की किसी कंपनी पर यस बैंक का कोई भी कर्ज बकाया नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा