1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कम किराए में कर सकेंगे AC डिब्‍बे में सफर, रेलवे लाने जा रही है इकोनॉमी AC कोच

कम किराए में कर सकेंगे AC डिब्‍बे में सफर, रेलवे लाने जा रही है इकोनॉमी AC कोच

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 02, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Jul 02, 2017 02:13 pm IST

रेलवे इकोनॉमी AC कोच लाने जा रही है। जल्‍द ही ग्राहकों के पास इकोनॉमी AC कोच में सफर का विकल्‍प भी मिलेगा जिसका किराया सामान्‍य थर्ड AC के किराए से कम होगा।

कम किराए में कर सकेंगे AC डिब्‍बे में सफर, रेलवे लाने जा रही है इकोनॉमी AC कोच- India TV Hindi
कम किराए में कर सकेंगे AC डिब्‍बे में सफर, रेलवे लाने जा रही है इकोनॉमी AC कोच

नई दिल्‍ली। ट्रेन के AC डिब्‍बे में सफर अब पहले से और भी सस्‍ता हो जाएगा। अगर आप सोच रहे हैं कि रेलवे एसी डिब्‍बों के किराए में कमी करने जा रही है तो आप सरासर गलत हैं। किराया घटाने की बजाए रेलवे इकोनॉमी AC कोच लाने जा रही है। जल्‍द ही ग्राहकों के पास इकोनॉमी AC कोच में सफर का विकल्‍प भी मिलेगा जिसका किराया सामान्‍य थर्ड AC के किराए से कम होगा।

रेलवे द्वारा एक पूर्ण एसी ट्रेन प्रस्‍तावित है, जिसमें AC -1, AC -2 और AC -3 के अलावा इकोनॉमी AC कोच का भी विकल्‍प होगा। इसके अलावा इस ट्रेन के डिब्‍बों में स्‍वचालित दरवाजों का प्रयोग भी किया जाएगा। इकोनॉमी AC क्लास के पैसेंजर्स को सामान्‍य एसी डिब्‍बों की तरह कंबल आदि उपलब्‍ध नहीं कराए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक इन डिब्‍बों में पैसेंजर्स को कंबल की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उसका  तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस होगा। यह भी पढ़ें: रेलवे अपने बेड़े में जोड़ेगी 40,000 यात्री कोच, आधुनिक शौचालय और सुविधाओं से होंगे लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा