1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 20, 2017 09:12 am IST,  Updated : Jan 20, 2017 09:12 am IST

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला है। हालांकि, बीते सत्र में रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 68.05 पर खुला है। हालांकि, बीते सत्र में रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था।

गुरुवार को रुपया 4 पैसे कमजोर हुआ

  • बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 68.12 पर बंद हुआ। वहीं, बुधवार के कारोबार में सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 68.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

क्यों मजबूत हुआ रुपया

  • शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी डॉलर लुढ़क गया है। इसीलिए दुनियाभर की करेंसी के साथ-साथ भारतीय रुपए में भी मजबूती लौटी है।

2017 में कमजोर रहेगी रुपए की चाल

  • इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आएगी।
  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में सामने आया है कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और नोटबंदी की वजह से रुपया और कमजोर होगा। पिछले साल रुपए ने भारतीय उपमहाद्वीप की ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2016 के आखिर में पूंजी निकासी की गति तेज हो गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा