1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के शीर्ष 100 अमीरों में सावित्री जिंदल समेत 7 महिलाएं भी शामिल, नए लोगों में नुस्‍ली वाडिया सबसे आगे

भारत के शीर्ष 100 अमीरों में सावित्री जिंदल समेत 7 महिलाएं भी शामिल, नए लोगों में नुस्‍ली वाडिया सबसे आगे

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 05, 2017 07:50 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:50 pm IST

फोर्ब्स की देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में सात महिलाओं ने स्थान हासिल किया है। इनमें ओ पी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल शीर्ष पर हैं।

भारत के शीर्ष 100 अमीरों में सावित्री जिंदल समेत 7 महिलाएं भी शामिल, नए लोगों में नुस्‍ली वाडिया सबसे आगे- India TV Hindi
भारत के शीर्ष 100 अमीरों में सावित्री जिंदल समेत 7 महिलाएं भी शामिल, नए लोगों में नुस्‍ली वाडिया सबसे आगे

नई दिल्‍ली। अमीरों की संपत्ति का आकलन करने वाली वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स की देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में सात महिलाओं ने स्थान हासिल किया है। इनमें ओ पी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं।

सावित्री जिंदल एवं परिवार को सूची में 7.5 अरब डॉलर के साथ 16वें स्थान पर रखा गया है। इनके बाद ल्यूपिन का गुप्ता परिवार 3.45 अरब डॉलर के साथ 40वें स्थान पर रहा। ल्यूपिन की गैर-कार्यकारी अध्यक्ष मंजू देशबंधु गुप्ता हैं। हैवेल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता एवं परिवार 3.11 अरब डॉलर के साथ 48वें स्थान पर रहीं।

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी को संचालित करने वाली इंदू जैन तीन अरब डॉलर के साथ 51वें स्थान पर तथा अमलगमेशन परिवार 2.5 अरब डॉलर के साथ 63वें स्थान पर रहा। यूएसवी इंडिया की लीना तिवारी 2.19 अरब डॉलर के साथ 71वें स्थान पर रहीं। बायोकॉन की मजूमदार-शॉ को सूची में 2.16 अरब डॉलर के साथ 72वें स्थान पर रखा गया है।

नए शामिल अमीरों में नुस्ली वाडिया अग्रणी

बिस्कुट एवं विमानन क्षेत्र के कारोबारी नुस्ली वाडिया देश के शीर्ष सौ अमीरों की सूची में पहली बार शामिल होने वाले पूंजीपतियों में शीर्ष पर रहे हैं। फोर्ब्स की वार्षिक सूची फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2017 के अनुसार, वाडिया को 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें स्थान पर रखा गया है।

सूची में पहली बार शामिल होने वाले अमीरों में ई-गवर्नेंस समाधान देने वाली कंपनी वक्रांगी के दिनेश नंदवाना 1.72 अरब डॉलर के साथ 88वें, मोबाइल वॉलेट पेटीएम के विजय शेखर शर्मा 1.47 अरब डॉलर के साथ 99वें तथा यस बैंक के राणा कपूर 1.46 अरब डॉलर के साथ 100 वें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा