1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiGo ने किया सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती का ऐलान, CEO रोनोजॉय दत्‍ता लेगे 25% कम वेतन

IndiGo ने किया सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती का ऐलान, CEO रोनोजॉय दत्‍ता लेगे 25% कम वेतन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 03:28 pm IST

कोराना वायरस महामारी के कारण आय में काफी कमी हुई है, इससे एयरलाइन उद्योग का अस्तित्व संकट में है।

IndiGo announces salary cuts of up to 25percent- India TV Hindi
IndiGo announces salary cuts of up to 25percent

नई दिल्‍ली। घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने की घोषणा की है। इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्‍ता ने सभी कर्मचारियों को बताया कि प्रबंधन ने कोरोना वायरस संकट से उतपन्‍न चुनौतियों से निपटने और लागत में कटौती के लिए वेतन में 5 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक की कटौती करने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस की वजह से इंडिगो को अपना घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय परिचालन रोकना पड़ा है, जिसकी वजह से एयरलाइन के असतित्‍व पर संकट मंडरा रहा है।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की है  वे स्वयं 25 प्रतिशत कम वेतन लेंगे। उन्‍होंने वेतन कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि कोराना वायरस महामारी के कारण आय में काफी कमी हुई है, इससे एयरलाइन उद्योग का अस्तित्व संकट में है। इंडिगो के सीईओ ने कर्मचारियों को लिखे ईमेल में कहा है कि वह 25 प्रतिशत कम वेतन लेंगे, जबकि वरिषठ उपाध्यक्ष और इससे ऊपर के अधिकारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती होगी। उपाध्यक्ष और पायलेट्स  सदस्यों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। कैबिन क्रू सहित अन्‍य कर्मचारियों के वेतन में 5 से 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा