1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Q3 Results: IndusInd Bank का मुनाफा 32% बढ़ा, Bandhan Bank को हुआ 731 करोड़ रुपए का लाभ

Q3 Results: IndusInd Bank का मुनाफा 32% बढ़ा, Bandhan Bank को हुआ 731 करोड़ रुपए का लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 03:37 pm IST

बंधन बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 731.03 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

IndusInd Bank and Bandhan Bank Q3 profit up - India TV Hindi
IndusInd Bank and Bandhan Bank Q3 profit up

नई दिल्‍ली। निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्‍तीय परिणामों की घोषणा की। इंडसइंड बैंक ने बताया कि वित्‍त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 1300.20 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 985.03 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 9,073.93 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में 7,232.32 करोड़ रुपए थी। बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 2.18 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.13 प्रतिशत था। बैंक का शुद्ध एनपीए दिसंबर, 2019 तिमाही में बढ़कर 1.05 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 0.59 प्रतिशत था।

बंधन बैंक का लाभ दोगुना हुआ

बंधन बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 731.03 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 331.25 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

बंधन बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,075.31 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,883.65 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 1.93 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2.41 प्रतिशत थीं। हालांकि, इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 0.81 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 0.70 प्रतिशत था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा