1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. धोखाधड़ी करने में जुटी दिवालिया होने के कगार पर पहुंची कंपनियां, नियामक को लगी भनक

धोखाधड़ी करने में जुटी दिवालिया होने के कगार पर पहुंची कंपनियां, नियामक को लगी भनक

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 08, 2018 09:13 am IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:13 am IST

दिवालिया होने की तरफ बढ रही ऐसी कंपनियों पर नियामकों की निगाह पड़ी है जो दिवालाशोधन पेशेवरों की मदद से ऐसी मुखौटा कंपनियों की तलाश में है जो ऋण पुनर्गठन योजना के तहत उनका अधिग्रहण करने को तैयार हो जाएं।

Insolvency- India TV Hindi
Insolvency

नई दिल्ली दिवालिया होने की तरफ बढ रही ऐसी कंपनियों पर नियामकों की निगाह पड़ी है जो दिवालाशोधन पेशेवरों की मदद से ऐसी मुखौटा कंपनियों की तलाश में है जो ऋण पुनर्गठन योजना के तहत उनका अधिग्रहण करने को तैयार हो जाएं। शीर्ष नियामकीय अधिकारियों के अनुसार, इनमें से कुछ कंपनियां गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के ऐसे प्रोफेशनल्‍स से संपर्क कर रही हैं जिनकी बाजार में अच्छी छवि है और उन्हें संपत्ति पुनर्गठन स्टार्टअप शुरू करने का प्रलोभन दे रही हैं ताकि वे दिवालाशोधन प्रक्रिया में बिक्री के लिए उपलब्ध संपत्तियों की नीलामी में बोली लगा सकें।

ये कंपनियां दोस्ताना दिवालाशोधन पेशेवरों की मदद से भी ऐसी मुखौटा कंपनियों का प्रबंध करने में लगे हैं जो नीलामी में बोली लगा सकें। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्हिसलब्लोअर तथा अन्य सूत्रों से सरकार व नियामक को इस मॉडल की भनक लग चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मॉडल को अपनाने को लेकर इस्पात, बिजली और कपड़ा उद्योग क्षेत्र की कंपनियां नियामक की निगाह में हैं। हालांकि अधिकारी ने कंपनियों के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा