1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट 2019-20: पिछली बार की तरह इस बार भी एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

बजट 2019-20: पिछली बार की तरह इस बार भी एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 10:51 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 10:37 am IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम एक फरवरी को पेश करेंगे।

Interim Budget for 2019-20 on Feb 1st- India TV Hindi
Interim Budget for 2019-20 on Feb 1st

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम एक फरवरी को पेश करेंगे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तैयार करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है और अब यह गति पकड़ रहा है। मंत्रालय बजट भाषण के लिए पहले ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों से अपनी राय देने को कह चुका है। वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली वर्तमान राजग सरकार का यह आखिरी बजट होगा। 

पिछले महीने मंत्रालय ने 2019-20 के बजट के लिए कवायद शुरू की। इसके तहत वर्तमान वित्त वर्ष के लिए संशोधित व्यय एवं अगले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च को अंतिम रूप देने के लिए इस्पात, बिजली और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालयों समेत अन्य विभागों के साथ बैठकें हुई। 

मंत्रालय तीन दिसंबर से मीडियाकर्मियों के नार्थ ब्लाक में प्रवेश पर रोक लगाएगा। यह रोक एक फरवरी, 2019 को बजट को पेश किये जाने तक रहेगा। नार्थ ब्लाक में वित्त मंत्रालय का कार्यालय है। जेटली लगातार छठे साल बजट पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि चुनावी साल में जरूरी सरकारी खर्चों के लिए लेखानुदान लाया जाता है और नयी सरकार पूर्ण बजट लाती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा