1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नवरात्र का पहला दिन रहा शुभ, शेयर बाजार में आई तेजी से निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा

नवरात्र का पहला दिन रहा शुभ, शेयर बाजार में आई तेजी से निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:32 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:32 pm IST

बुधवार को शेयर बाजारों में लौटी तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है।

investore wealth- India TV Hindi
investore wealth Image Source : INVESTORE WEALTH

नई दिल्‍ली। बुधवार को शेयर बाजारों में लौटी तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 461.42 अंक चढ़ गया। 

बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो एवं स्‍टील कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,08,467.04 करोड़ रुपए बढ़कर 1,38,39,750.40 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में 175 अंक की गिरावट आई थी। 

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार में बिकवाली ज्यादा हो गई थी। इस निचले स्तर से बाजार उबरा है। फाइनेंस कंपनियों की अगुवाई में और रुपए में सुधार से बाजार में तेजी का रुख बना। रुपया अपने रिकॉर्ड निम्‍न स्‍तर से 34 पैसे के सुधार के साथ 74.05 (इंट्रा-डे) पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनी के शेयरों में से 25 में तेजी रही, जबकि पांच में गिरावट दर्ज की गई। स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक में 6.6 प्रतिशत तक की तेजी रही। बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,058 में तेजी, जबकि 611 में गिरावट रही। 131 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। एसएंडपी बीएसई इंडेक्‍स 4.23 प्रतिशत और स्‍मालकैप 3.67 प्रतिशत सुधर गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा