1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आईटीसी ने सिगरेट का उत्पादन फिर शुरू किया

आईटीसी ने सिगरेट का उत्पादन फिर शुरू किया

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 08, 2016 05:59 pm IST,  Updated : May 08, 2016 05:59 pm IST

आईटीसी समूह ने अपने सिगरेट कारखानों में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। पैकेट पर बड़ी चित्रात्मक चेतावनी के आदेश की वजह से 4 मई को उत्पादन बंद कर दिया था।

ITC ने फिर शुरू किया सिगरेट का उत्पादन, 4 मई से बंद थे सभी कारखाने- India TV Hindi
ITC ने फिर शुरू किया सिगरेट का उत्पादन, 4 मई से बंद थे सभी कारखाने

नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी समूह ने अपने सिगरेट कारखानों में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। पैकेट पर बड़ी चित्रात्मक चेतावनी के आदेश की वजह से कंपनी ने 4 मई को इन कारखानों में उत्पादन बंद कर दिया था ताकि वह अंतरिम रूप से नए नियमों के अनुपालन की व्यवस्था कर सके। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके सिगरेट कारखाने धीरे-धीरे उत्पादन शुरू कर रहे हैं। इससे पहले 5 मई को कंपनी ने कहा था कि वह 85 फीसदी चित्रात्मक चेतावनी की अनिवार्य जरूरत को पूरा करने तक उत्पादन बंद रखेगी।

यह भी पढ़ें- तंबाकू कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, सिगरेट और बीड़ी के पैकेटों पर 85 फीसदी चित्र चेतावनी जरूरी

उच्चतम न्यायालय ने 4 मई को तंबाकू कंपनियों को बड़ी चित्रात्मक चेतावनी के नियम को लागू करने का निर्देश दिया था और विनिर्माताओं की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें इस नए सिगरेट पैकेजिंग नियम के क्रियान्वयन पर रोक की मांग की गई थी जो एक अप्रैल से लागू किया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि तंबाकू कंपनियों को कर्नाटक उच्च न्यायालय का आदेश आने तक इन नियमों का अनुपालन करना होगा। विभिन्न उच्च न्यायालयों में इस बारे में लंबित याचिकाओं को सुनवाई के लिए वहीं स्थानांतरित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- SC के आदेश के बाद ITC ने फिर बंद किए सिगरेट कारखाने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा