1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति सुधरी

नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति सुधरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:22 pm IST

जम्मू-कश्मीर ने अच्छे स्वास्थ्य और अपने लोगों के बेहतर जीवन के जरिये सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में बेहतर प्रदर्शन किया है। संघ शासित प्रदेश का कम्पोजिट इंडेक्स आठ अंक सुधरा है।

नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति सुधरी- India TV Hindi
नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति सुधरी Image Source : PTI

जम्मू: जम्मू-कश्मीर ने अच्छे स्वास्थ्य और अपने लोगों के बेहतर जीवन के जरिये सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में बेहतर प्रदर्शन किया है। संघ शासित प्रदेश का कम्पोजिट इंडेक्स आठ अंक सुधरा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को भारत के एसडीजी सूचकांक का तीसरा प्रस्तुतीकरण जारी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर का एसजीडी-3 लक्ष्य में कम्पोजिट इंडेक्स स्कोर 2019-20 के 62 से सुधरकर 2020-21 में 70 पर पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि कुल स्कोर में सुधार के साथ जम्मू-कश्मीर ‘अगली पंक्ति में चलने वालों’ की श्रेणी में आ गया है। 2019-20 में यह प्रदर्शक (स्कोर 50 से 64) की श्रेणी में था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा