1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Janta Curfew: ओला, उबर की अनिवार्य यात्राओं के लिए चालू रहेगी सीमित सेवा

Janta Curfew: ओला, उबर की अनिवार्य यात्राओं के लिए चालू रहेगी सीमित सेवा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 22, 2020 08:57 am IST,  Updated : Mar 22, 2020 08:57 am IST

ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी। 

Uber, Ola, cab service, Uber Ola cab service  - India TV Hindi
Janata Curfew: Ola & Uber to Offer Limited Cab Service for Essential Travel

नयी दिल्ली। ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी। ओला के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को ध्यान में रखते हुए हम देशभर में अपने ग्राहकों को सवेरे सात से नौ के बीच गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवधि के दौरान आपातकालीन और अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा उपलब्ध रहेगी।'

कोरोना वायरस को फैलने को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से रविवार को सवेरे सात से नौ बजे के बीच घरों में रहने की अपील की है और गैर-जरूरी यात्राएं टालने के लिए कहा है। इसे उन्होंने 'जनता कर्फ्यू' का नाम दिया है। उबर ने भी कहा है कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी लोगों से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील है। हालांकि अनिवार्य जरूरतों से जुड़ी यात्राओं के लिए कंपनी अपनी सेवा देगी। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए इससे पहले दोनों कंपनियां अपनी साझा यात्रा सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा