Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिग बी और जया बच्‍चन की संपत्ति 6 साल में हुई दोगुनी, 1000 करोड़ रुपए के हैं मालिक

बिग बी और जया बच्‍चन की संपत्ति 6 साल में हुई दोगुनी, 1000 करोड़ रुपए के हैं मालिक

Edited by: Abhishek Shrivastava Published : Mar 10, 2018 01:11 pm IST, Updated : Mar 10, 2018 01:11 pm IST

समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा उम्‍मीदवार जया बच्‍चन और उनके पति अमिताभ बच्‍चन की संपत्ति पिछले छह साल में बढ़कर दोगुनी हो गई है। 2012 में इनके पास कुल 500 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो 2018 में बढ़कर 1,000 करोड़ रुपए हो गई है।

jaya and amitabh bachchan - India TV Paisa
jaya and amitabh bachchan

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा उम्‍मीदवार जया बच्‍चन और उनके पति अमिताभ बच्‍चन की संपत्ति पिछले छह साल में बढ़कर दोगुनी हो गई है। 2012 में इनके पास कुल 500 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो 2018 में बढ़कर 1,000 करोड़ रुपए हो गई है। यह खुलासा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन के साथ दिए गए शपथपत्र से हुआ है।

शपथपत्र के मुताबिक जया और अमिताभ के पास 460 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की अचल संपत्ति, जो कि 2012 में 152 करोड़ रुपए की तुलना में दो गुना से भी अधिक हो गई है। वहीं चल संपत्ति की कीमत भी 2012 में 343 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 540 करोड़ रुपए हो गई है।

शपथपत्र में बताया गया है कि जया और अमिताभ बच्‍चन के पास 62 करोड़ रुपए के स्‍वर्ण आभूषण हैं। इसमें रोचक बात यह है कि अमिताभ बच्‍चन के पास 36 करोड़ जबकि जया बच्‍चन के पास 26 करोड़ रुपए के स्‍वर्ण आभूषण हैं। अमिताभ बच्‍चन के पास 12 वाहन हैं, जिनकी कुल कीमत 13 करोड़ रुपए है। इनमें एक रोल्‍स रॉय, तीन मर्सिडीज, एक पोर्श और एक रेंज रोवर शामिल है। अमिताभ बच्‍चन के पास एक टाटा नैनो कार और एक ट्रैक्‍टर भी है।

अमिताभ बच्‍चन के पास 3.4 करोड़ रुपए मूल्‍य की घडि़यां जबकि जया के पास 51 लाख रुपए की घडि़यां हैं। अमिताभ के पास 9 लाख रुपए मूल्‍य के पेन हैं। फ्रांस में 3175 वर्ग मीटर का रिहायशी प्‍लॉट भी अमिताभ के पास है। बिग बी के पास नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद और गांधीनगर में भी जमीन है।  जया बच्‍चन के पास लखनऊ के काकोरी में 2.2 करोड़ रुपए मूल्‍य की 1.22 हेक्‍टेयर कृषि भूमि है। अमिताभ बच्‍चन के पास बाराबंकी जिले के दौलतपुर में 5.7 करोड़ रुपए मूल्‍य की 3 एकड़ जमीन है।

अमिताभ और जया के दुनिया के कई देशों में बैंक अकाउंट हैं। शपथ पत्र के मुताबिक जया और अमिताभ के लंदन, दुबई और पेरिस में बैंक खाते हैं। देश-विदेश मिलाकर बच्चन फैमिली के कुल 19 बैंक खाते हैं। इनमें से चार खाते जया बच्चन के नाम पर है। इन खातों में 6.84 करोड़ रुपए जमा हैं। देश से बाहर जया बच्चन का केवल एक खाता है जिसमें 6 करोड 59 लाख रुपए जमा हैं। अमिताभ बच्चन के 15 बैंक खातों में 47.47 करोड़ रुपए से ज्यादा का फिक्स डिपॉजिट और पैसा जमा है। बिग बी का पैसा और एफडी दिल्ली-मुंबई के अलावा बैंक ऑफ इंडिया की पेरिस शाखा, बैंक ऑफ इंडिया की लंदन शाखा और बीएनपी फ्रांस में जमा है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement