निजी क्षेत्र की प्रमुख एयरलाइन जेट एयरवेज ने रविवार को सीमित समय के लिए अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये में 30 प्रतिशत तक की छूट का ऐलान किया। कंपनी ने त्योहारी सीजन पर इस विशेष छूट की पेशकश की है।
Related Stories
जेट एयरवेज ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंगलवार की मध्यरात्रि तक क्रिसमस ऑफर के तहत सभी बुकिंग माध्यमों से छूट वाले टिकट खरीदे जा सकते हैं। उसमें कहा गया है कि यह विशेष छूट एक तरफ और दोनों तरफ की यात्राओं और बिजनेस एवं इकोनॉमी दोनों श्रेणियों पर लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए
यह छूट सात जनवरी से प्रभावी होगी। वहीं घरेलू यात्रियों के लिए यह छूट श्रेणी के आधार पर एक जनवरी और आठ जनवरी से प्रभावी होगी।