1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति

भारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 01:56 pm IST

भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन में जल्द ही वैक्सीन की सिंगल डोज़ भी जुड़ सकती है।

भारत में जल्द आ सकती है...- India TV Hindi
भारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति  Image Source : AP

भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन में जल्द ही वैक्सीन की सिंगल डोज़ भी जुड़ सकती है। दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन के भारत में आपातकालीन उपयोग की अनुमति (ईयूए) के लिए आवेदन किया है। 

कंपनी ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि वह भारत में अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में भारत सरकार के साथ चल रही चर्चा को लेकर आशान्वित है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने पांच अगस्त 2021 को भारत सरकार के पास अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन के ईयूए के लिए आवेदन किया।’’ 

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

बयान में कहा गया कि यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ कंपनी के गठजोड़ से भारत के लोगों और बाकी दुनिया को कोविड-19 वैक्सीन की एकल-खुराक का विकल्प देता है। बयान में कहा गया, ‘‘बायोलॉजिकल ई हमारे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो हमारी जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति में मदद करेगा।’’ 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा