1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निरमा को अपनी भारतीय सीमेंट इकाई बेचेगी लाफार्ज, 1.4 अरब डॉलर में पूरा होगा सौदा

निरमा को अपनी भारतीय सीमेंट इकाई बेचेगी लाफार्ज, 1.4 अरब डॉलर में पूरा होगा सौदा

 Published : Jul 11, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 02:02 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता, लाफार्जहोल्सिम लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी लाफार्ज इंडिया में अपनी हिस्सेदारी निरमा लिमिटेड को बेचेगी।

निरमा को अपनी भारतीय सीमेंट इकाई बेचेगी लाफार्ज, 1.4 अरब डॉलर में पूरा होगा सौदा- India TV Hindi
निरमा को अपनी भारतीय सीमेंट इकाई बेचेगी लाफार्ज, 1.4 अरब डॉलर में पूरा होगा सौदा

नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता, लाफार्जहोल्सिम लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी लाफार्ज इंडिया में अपनी हिस्सेदारी निरमा लिमिटेड को बेचेगी। इस सौदे के लिए लाफार्ज इंडिया का मूल्य 1.4 अरब डॉलर आंका गया है। लाफार्ज इंडिया के देश में तीन सीमेंट कारखाने और दो ग्राइंडिंग स्टेशन है जिनकी कुल सालाना क्षमता 1.1 करोड़ टन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, लाफार्जहोल्सिम ने लाफार्ज इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इसके लिए भारतीय कंपनी निरमा लि. के साथ समझौता किया है जिसके लिए उपक्रम का मूल्य 1.4 अरब डॉलर आंका गया है। लाफार्ज इंडिया देश की प्रमुख रेडीमिक्स कांक्रीट विनिर्माता भी है। बयान में कहा गया है, विनिवेश से मिलने वाली राशि का उपयोग ऋण कम करने के लिए किया जाएगा।

लाफार्जहोल्सिम भारत में अपनी अनुषंगियों एसीसी तथा अंबुजा के जरिए कारोबार करती रहेगी। इन अनुषंगियों की रखेगी जिनकी संयुक्त सीमेंट उत्पाद क्षमता छह करोड़ टन है और देश भार में इनका वितरण नेटवर्क है। लाफार्जहोल्सिम ने कहा है, यह समझौता उसके 3.56 अरब डालर के विनिवेश कार्यक्रम का अंग है।

इस सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी है। कंपनी अपने विनिवेश कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की कंपनी बेच चुकी है और सउदी अरब की इकाई में अपनी अल्पांश हिस्सेदारी बेचने का सौदा कर चुकी है। मुख्य कार्यकारी एरिक ओल्सेन ने कहा, इस सौदे के साथ विनिवेश कार्यक्रम का दो तिहाई कार्य पूरा हो जाएगा और शेष हिस्से पर काम चल रहा है। हमें भरोसा है कि इस साल के अंत तक अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा