1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यह हैं दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट, अमीर भारतीय महिलाओं के बारे में भी जानें

यह हैं दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट, अमीर भारतीय महिलाओं के बारे में भी जानें

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 24, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 04:03 pm IST

लिलियाने बेटनकोर्ट की संपत्ति 44.7 अरब डॉलर आंकी गई थी और उनके बाद अब जो महिला दुनिया की सबसे रईस महिला बनी है उनकी संपत्ति 33.8 अरब डॉलर है

यह हैं दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट, अमीर भारतीय महिलाओं के बारे में भी जानें- India TV Hindi
यह हैं दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट, अमीर भारतीय महिलाओं के बारे में भी जानें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे रईस महिला और अंतरराष्ट्रीय कॉस्मेटिक कंपनी लोरियल की मालकिन लिलियाने बेटनकोर्ट की इस हफ्ते मृत्यु के बाद बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की नई सूची जारी की है। लिलियाने बेटनकोर्ट की संपत्ति 44.7 अरब डॉलर आंकी गई थी और उनके बाद अब जो महिला दुनिया की सबसे रईस महिला बनी है उनकी संपत्ति 33.8 अरब डॉलर है।

लिस्ट में सबसे पहला नाम अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन की बेटी 67 वर्षीय एलीस वॉल्टन का है। अब एलीस दुनिया की सबसे रईस महिला हैं और उनकी संपत्ति 33.8 अरब डॉलर आंकी गई है।

alice-walton

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक एलीस वॉल्टन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे रईस महिला अमेरिकी कैंडी कंपनी मार्स के फाउंडर फ्रैंक सी मार्स की 77 वर्षीय पोत्री जैकलीन मार्स हैं, उनकी संपत्ति 27 अरब डॉलर आंकी गई है।

jackueline-mars

लिस्ट में तीसरा नाम इटली की 82 वर्षीय महिला मारिया फ्रांसा फिस्सोलो का है, उनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर आंकी गई है।

maria-franca-fissolo

चौथे नंबर पर जर्मनी की 55 वर्षीय फार्मा कारोबारी सुसेन क्लेटन का स्थान उनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर आंकी गई है। दुनिया की बड़ी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू में भी उनकी 12.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

susane-klatten

पांचवे नंबर पर अमेरिकी फोन कंपनी एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब की पत्नी लोरेन पॉवेल जॉब का स्थान है जिनकी संपत्ति 20 अरब डॉलर आंकी गई है। स्टीव जॉब की मृत्यू के बाद उन्हीं के पास सारी संपत्ति है।

Laurene-Powell

भारत में 5 सबसे रईस महिलाओं की बात करें तो स्टील और पावर ग्रुप ओ पी जिंदल ग्रुप की मनोनीत चेयरपर्सन सवित्री जिंदल पहले स्थान पर हैं, दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली कंपनी हैवल्स के मालिक कीमत गुप्ता की पत्नी विनोद गुप्ता हैं, तीसरे नंबर पर गोदरेज एंड बॉयस के चेयरमैन जमशेद नाओरोजी गोदरेज की बहन कृष्णा हैं। चौथे नंबर पर फार्मा कंपनी यूएसवी की चेयरपर्सन लीना तिवारी और पांचवें नंबर पर फार्मा कंपनी बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा