1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 4 रुपए सस्ता हुआ गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर

4 रुपए सस्ता हुआ गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 01, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 02:03 pm IST

वित्त वर्ष 2016-17 शुरू होते ही कई सर्विस और सामान भले ही महंगे हो गए हों लेकिन तेल कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम घटाकर कुछ राहत जरूर दी है।

गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 4 रुपए हुआ सस्ता, एटीएफ की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी- India TV Hindi
गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 4 रुपए हुआ सस्ता, एटीएफ की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2016-17 शुरू होते ही कई सर्विस और सामान भले ही महंगे हो गए हों लेकिन तेल कंपनियों एलपीजी के दाम घटाकर कुछ राहत जरूर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी ने गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 4 रुपए तक सस्ता कर दिया है। अब यह सिलेंडर 513.50 रुपए के बजाय 509.50 रुपए का मिलेगा। इससे पहले एक फरवरी को एलपीजी की कीमतों में 61.50 रुपए की कटौती हुई थी। दूसरी ओर एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन के दाम में 3,319 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले एक महीने में 65 रुपए से अधिक सस्ता हुआ एलपीजी

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने के मुताबिक इस कटौती के बाद दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 509.50 रुपए का मिलेगा। जबकि मुंबई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 522.50 रुपए से घटकर 518.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में नई कीमत 536.50 और चेन्नई में नई कीमत 521 रुपए हो गई है। इससे पहले एक मार्च  को इसके दाम 61.50 रुपए घटाए गए थे।

ऐसे करें डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट

LPG cylinder Subsidy gallery

indiatvpaisa-lpg1IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg2IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg3IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg4IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg5IndiaTV Paisa

विमान ईंधन के दाम बढ़े

विमान ईंधन के दाम 3,319 रुपए प्रति किलों तक बढ़ा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दिल्ली में 38,785 रुपए प्रति किलो लीटर से बढ़ाकर 42,157 रुपए प्रति किलो लीटर कर दिया है। जबकि मुंबई में इसकी कीमत 38,426 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 41,769 रुपए प्रति किलोलीटर कर दिया गया है। इससे पहले 10 मार्च को विमान ईंधन की कीमतों में 515.85 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा