1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 04, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 02:40 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चौथा डिप्टी गवर्नर मिल गया है। IDBI बैंक के CEO & MD महेश कुमार जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार जैन ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी दी है। महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनके अलावा अभी एन एस विश्वनाथन, विरल वी आचार्य और बी पी कानुनगो डिप्टी गवर्नर का काम देख रहे हैं

Mahesh Kumar Jain of IDBI bank appointed deputy governor of RBI- India TV Hindi
Mahesh Kumar Jain of IDBI bank appointed deputy governor of RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चौथा डिप्टी गवर्नर मिल गया है। IDBI बैंक के CEO & MD महेश कुमार जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार जैन ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी दी है। महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनके अलावा अभी एन एस विश्वनाथन, विरल वी आचार्य और बी पी कानुनगो डिप्टी गवर्नर का काम देख रहे हैं।

महेश कुमार जैन मार्च 2017 से लेकर अभी तक IDBI बैंक के CEO & MD के पद पर नियुक्त थे, इससे पहले नवंबर 2015 से मार्च 2017 तक वह इंडियन बैंक के MD & CEO रह चुके हैं। उन्हें बैंकिंग सेक्टर में लगभग 30 साल का अनुभव है और वह एग्जिम बैंक सहित NIBM और IBPS के बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा