1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फादर्स-डे पर अपने पिता को बनाइए स्‍मार्ट, गिफ्ट देने के लिए ये हैं बेहतर स्‍मार्टफोन

फादर्स-डे पर अपने पिता को बनाइए स्‍मार्ट, गिफ्ट देने के लिए ये हैं बेहतर स्‍मार्टफोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 16, 2018 11:06 am IST,  Updated : Jun 16, 2018 11:06 am IST

क्‍या आप अपने पिता को फादर्स-डे पर कोई स्‍मार्ट गिफ्ट देना चाहते हैं, जिससे वो हमेशा से आपसे जुड़े रहें और जब चाहें तब आपसे संपर्क कर सकें। तो आइए हम आपको यहां कुछ ऐसे स्‍मार्टफोन के बारे में आपको बताते हैं, जो आपके पिता के लिए एक बेहतर उपहार साबित होगा

smartphone- India TV Hindi
smartphone Image Source : SMARTPHONE

नई दिल्‍ली। क्‍या आप अपने पिता को फादर्स-डे पर कोई स्‍मार्ट गिफ्ट देना चाहते हैं, जिससे वो हमेशा से आपसे जुड़े रहें और जब चाहें तब आपसे संपर्क कर सकें। तो आइए हम आपको यहां कुछ ऐसे स्‍मार्टफोन के बारे में आपको बताते हैं, जो आपके पिता के लिए एक बेहतर उपहार साबित होगा और आपकी जेब पर भी ज्‍यादा बोझ नहीं पड़ेगा।  

मोटो जी6

मोटो जी6 के 3जीबी रैम व 32जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं 4जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इसमें 5.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस आईपीएस डिस्‍प्‍ले है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है और 3000 एमएएच की बैटरी लगी है। यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर रन करता है। इसमें 12एमपी और 5 एमपी का डुअर रिअल कैमरा सेटअप है, जो फेस डिटक्‍शन ऑटोफोकस, डुअल एलईडी डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है।

आसुस जेनफोन मैक्‍स प्रो एम1

इसके 3जीबी रैम व 32जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं 4जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। यह फोन 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। इसका डिस्‍प्‍ले 5.9 इंच का है और इसमें स्‍नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें भी 13एमपी और 5एमपी का डुअल रिअर कैमरा सेटअप दिया गया है।    

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इसके 6जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड नूगा पर आधारित एमआईयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसमें 12एमपी और 5एमपी का डुअल रिअर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 20 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। 

ओप्‍पो रियलमी 1

ओप्‍पो ने हाल ही में अपना ऑनलाइन-ओनली सब-ब्रांड रियलमी 1 को लॉन्‍च किया है। इसके 6जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपए है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर काम करता है। इसमे 6 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसमें 13एमपी का रिअर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। फोन में फेस अनलॉक फीचर तो है लेकिन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें 3410 एमएएच की बैटरी लगाई गई है। 

हॉनर 7सी

हुवावे के सबब्रांड हॉनर 7सी के 3जीबी रैम व 32जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4जीबी रैम व 64जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। डुअल सिम वाला ये फोन आउट ऑफ बॉक्‍स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्‍लस आईपीएस डिस्‍प्‍ले है। इसमें ऑक्‍टाकोर क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 13एमपी और 2एमपी का डुअर रिअर कैमरा सेटअप है। वीडियो कॉलिंग और सेल्‍फी के लिए इसमें 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

सैमसंग गैलेक्‍सी जे4

सैमसंग गैलेक्‍सी जे4 के 2जीबी रैम व 16जीबी वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए है, जबकि इसके 3जीबी रैम व 32जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपए है। डुअल सिम सैमसंग गैलेक्‍सी जे4 आउट ऑफ दि बॉक्‍स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्‍सपीरियंस पर रन करता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। इसमें क्‍वॉडकोर एक्‍सीनॉस 7570 चिपसेट लगाई गई है। इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रिअर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा