1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मैकडोनाल्ड ने अपनी चीन इकाई को 2.08 अरब डॉलर में बेचा, कार्लाइल और सिटिक ग्रुप से हुई डील

मैकडोनाल्ड ने अपनी चीन इकाई को 2.08 अरब डॉलर में बेचा, कार्लाइल और सिटिक ग्रुप से हुई डील

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 09, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 04:11 pm IST

अमेरिका की रेस्त्रां कंपनी मैकडोनाल्ड्स चीन और हांगकांग का अपना कारोबार साइटिक ग्रुप और कार्लाइल समूह के साझा उपक्रम को 2.08 अरब डॉलर के सौदे में बेचेगी।

मैकडोनाल्ड्स ने अपनी चीन इकाई को 2.08 अरब डॉलर में बेचा, कार्लाइल और सिटिक ग्रुप से हुई डील- India TV Hindi
मैकडोनाल्ड्स ने अपनी चीन इकाई को 2.08 अरब डॉलर में बेचा, कार्लाइल और सिटिक ग्रुप से हुई डील

बीजिंग। अमेरिका की रेस्त्रां कंपनी मैकडोनाल्ड्स चीन और हांगकांग का अपना कारोबार साइटिक ग्रुप और कार्लाइल समूह के साझा उपक्रम को 2.08 अरब डॉलर के सौदे में बेचेगी।

साइटिक लिमिटेड ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को भेजे वक्तव्य में कहा है कि साइटिक लिमिटेड, साइटिक कैपिटल होल्डिंग्स, कार्लाइल ग्रुप और मैकडोनाल्ड्स मिलकर एक कंपनी बनाएंगे। यह कंपनी चीन और हांगकांग में मैक्डोनाल्ड्स की खाद्य श्रंखला के लिए उसके नाम पर 20 साल तक काम करेगी।

तस्वीरों में देखिए चीन का पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

जानिए किसके पास होगी कितनी हिस्सेदारी

  • इस नई कंपनी में साइटिक और साइटिक कैपिटल के पास 52 प्रतिशत की नियंत्रण वाली भागीदारी होगी।
  • कार्लाइल के पास 28 प्रतिशत और मैकडानोल्ड्स के पास 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
  • बर्गर चेन ने पिछले साल चीन और हांगकांग स्थित 2,600 रेस्त्रां बेचने की घोषण की थी।
  • दरअसल साउथ चाइना सी को लेकर बढ़े तनाव के कारण बिक्री में भारी गिरावट आई।
  • इसको देखते हुए कंपनी से बेचने का फैसला लिया है।
  • मैकडोनाल्ड्स का चीनी कारोबार 2014 के निचले स्तर पर फिसल गया है।
  • साइटिक और कार्लाइल ग्रुप छोटे शहरों समेत कुल 1500 नए रेस्त्रां खोलने की तैयारी में है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा