1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में MSME को मजबूत बनाएगी फेसबुक मेटा , जानिए क्या है 'ग्रो योर बिजनेस हब' प्रोग्राम

भारत में MSME को मजबूत बनाएगी फेसबुक मेटा , जानिए क्या है 'ग्रो योर बिजनेस हब' प्रोग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 10, 2021 09:48 am IST,  Updated : Nov 10, 2021 09:48 am IST

यह घोषणा 'ग्रो योर बिजनेस समिट' के उद्घाटन संस्करण में की गयी जो भारत के लघु और मझोले कारोबार (एसएमबी) के वृद्धि के एजेंडे पर केंद्रित एक कार्यक्रम है।

भारत में MSME को मजबूत...- India TV Hindi
भारत में MSME को मजबूत बनाएगी फेसबुक मेटा , जानिए क्या है 'ग्रो योर बिजनेस हब' प्रोग्राम Image Source : FILE

नयी दिल्ली। मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने मंगलवार को 'ग्रो योर बिजनेस हब' शुरू करने की घोषणा की। यह सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए एक स्थान पर प्रासंगिक जानकारी, उपकरण और संसाधनों पर जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह उनके वृद्धि के सफर के आधार पर उनके कारोबार लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। 

यह घोषणा 'ग्रो योर बिजनेस समिट' के उद्घाटन संस्करण में की गयी जो भारत के लघु और मझोले कारोबार (एसएमबी) के वृद्धि के एजेंडे पर केंद्रित एक कार्यक्रम है। एक बयान में कहा गया है कि हर महीने भारत में लाखों छोटे उपक्रम (अकेले व्हाट्सएप पर 1.5 करोड़) अपनी ऑनलाइन यात्रा शुरू करने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मेटा के अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। 

इसमें कहा गया फेसबुक और इंस्टाग्राम के कारण इन लघु उद्यमों की वैश्विक पहुंच बढ़ रही है। 30 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक पर भारतीय लघु उपक्रमों के पेज को लाइक कर रहे हैं या उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा