1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IOC के पेट्रोल पंप से तेल भरवाने वालों के लिये बड़ी खबर, कंपनी ने किया ये बड़ा बदलाव

IOC के पेट्रोल पंप से तेल भरवाने वालों के लिये बड़ी खबर, कंपनी ने किया ये बड़ा बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 13, 2021 02:18 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 02:18 pm IST

नई सुविधा से पेट्रोल पंप की रियल टाइम निगरानी की जा सकेगी इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित होगा कि ग्राहक को ईंधन देते वक्त हर बार मीटर की शुरुआत शून्य से ही हो।

ऑटोमैटिक हुए 30 हजार से...- India TV Hindi
ऑटोमैटिक हुए 30 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप Image Source : INDIAN OIL

नई दिल्ली। पेट्रोल पंप पर अब कीमतों से लेकर फ्यूल की मात्रा तक को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी। दरअसल इंडियन ऑय़ल ने अपने हजारों पेट्रोल पंप को ऑटोमैटिक कर दिया है। य़ानि अब कीमत हो या तेल की मात्रा इसमें कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा और ग्राहक से सही कीमत वसूली जायेगी और उन्हें सही मात्रा में तेल मिलेगा।

जानिये क्या हुआ है बदलाव

 इंडियन ऑयल ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि उसके देशभर में 30 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप ऑटोमैटिक हो गये हैं। इसकी मदद से पेट्रोल पंप की रियल टाइम निगरानी की जा सकेगी इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित होगा कि  ग्राहक को ईंधन देते वक्त हर बार मीटर की शुरुआत शून्य से ही हो। इन ऑटोमैटिक पंप की केंद्रीय स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी।

क्यों किया गया है बदलाव

दरअसल ग्राहकों की तरफ से लगातार कम ईंधन मिलने या फिर ज्यादा कीमत चुकाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसमें मीटर से छेड़छाड़ या फिर कीमतों को लेकर धोखाधड़ी शामिल है। अक्सर पेट्रोल पंप पर इस वजह से विवाद की स्थिति देखने को मिलती है। इन शिकायतों को देखते हुए और ग्राहकों के हित के लिये ही इंडियन ऑयल ने पेट्रोल पंप को ऑटोमैटिक करने का निर्णय़ लिया है।

क्या मिलेगा फायदा

इंडियन ऑयल के मुताबिक नई सुविधा की मदद से ऑटोमैटिक पेमेंट में ग्राहक को कार्ड स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं ग्राहक भराये गये तेल की ई-रीसिट पा सकेंगे। साथ ही लॉयल्टी प्वाइंट भी मिलेंगे। इसके साथ ही धोखाधड़ी होने की टेंशन भी खत्म होगी और पेट्रोल पंप के कामकाज को लेकर पारदर्शिता भी आयेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा