1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #Budget2017: पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन से आम बजट पेश होने पर सस्पेंस बरकरार

#Budget2017: पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन से आम बजट पेश होने पर सस्पेंस बरकरार

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 01, 2017 08:14 am IST,  Updated : Feb 01, 2017 09:01 am IST

#Budget2017: पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन के चलते आम बजट एक दिन के लिए टल सकता है। लिहाजा बजट अब दो फरवरी को पेश होने की संभावना बन रही है।

#Budget2017: सांसद ई अहमद के निधन से आम बजट पेश होने पर सस्पेंस बरकरार- India TV Hindi
#Budget2017: सांसद ई अहमद के निधन से आम बजट पेश होने पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली। पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन के चलते आम बजट एक दिन के लिए टल सकता है। लिहाजा बजट एक फरवरी की जगह दो फरवरी को पेश होने की संभावना बन रही है।  हालांकि अभी तक सरकारी को ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद का दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया है।

संसद शुरू होने के बाद होगी औपचारिक घोषणा

  • अगर सूत्रों की मानें तो आज पेश होने वाला बजट एक दिन के लिए टल सकता है। अब बजट गुरुवार को पेश किया जा सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद ही होगी।
  • दरअसल संसद की परंपरा के अनुसार अगर सत्र शुरू होने के पहले या बाद अगर किसी सांसद का निधन हो जाता है तो संसद की कार्यवाही उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के साथ स्‍थगित कर दी जाती है।
  • लेकिन आज बजट पेश होने वाला है और ऐसे में इस बात पर असमंजस पैदा हो गया है कि बजट पेश होगा या नहीं।

ई अहमद का निधन

  • 78 साल के ई अहमद केरल के मल्लापुरम सीट से लोकसभा सदस्य थे।
  • मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान अहमद को दिल का दौरा पड़ा था।
  • बुधवार सुबह 8-11 बजे तक ई अहमद का शव को उनके आवास 9- तीन मूर्ति मार्ग पर रखा जाएगा।
  • उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को केरल ले जाया जाएगा।

ई अहमद का राजनीतिक सफर

  • पहली बार वे 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • वो साल यूपीए-1 की सरकार में 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्य मंत्री रह चुके हैं।
  • अहमद इंडियन यूनियम मुस्लिम लीग के अध्यक्ष भी थे।
  • ई अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था।
  • अहमद केरल विधानसभा से 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में विधायक चुने गए।
  • वह 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।
  • अहमद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा