1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिर्फ 319 रुपए में पाए रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, MTNL ने लॉन्च किया बड़ा प्लान

सिर्फ 319 रुपए में पाए रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, MTNL ने लॉन्च किया बड़ा प्लान

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 31, 2017 08:06 am IST,  Updated : Mar 31, 2017 08:06 am IST

MTNL ने एक अप्रैल से अपने 319 रुपए के नए प्लान की घोषणा की है। ग्राहकों को रोजाना 2GB 3G डाटा और कंपनी के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

सिर्फ 319 रुपए में पाए रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, MTNL ने लॉन्च किया बड़ा प्लान- India TV Hindi
सिर्फ 319 रुपए में पाए रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, MTNL ने लॉन्च किया बड़ा प्लान

नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में जारी प्राइस  वार में अब सरकारी कंपनी MTNL (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) भी कूद गई है।   MTNL ने एक अप्रैल से अपने 319 रुपए के नए प्लान की घोषणा की है। इसमें वह उपयोक्ता को रोजाना 2GB 3G डाटा देगी। साथ ही, ग्राहक कंपनी के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि

उसकी 31वीं सालगिरह पर वह दिल्ली और मुंबई में अपने ग्राहकों को वह यह सौगात दे रही है। कंपनी ने कहा कि 319 रुपए का प्लान 28 दिन की वैधता वाला होगा।

नेटवर्क सुधारने के लिए कंपनी करेगी 400 करोड़ का निवेश

MTNL 8 से 10 महीने में 1,800 मोबाइल टावर लगाने पर 400 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे कंपनी के ग्राहकों के लिए कवरेज और डेटा की गति बढ़ सकेगी। घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी ने कहा कि वह परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंकों से गठजोड़ कर रही है।

एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने मीडिया से कहा,

कंपनी नेटवर्क विस्तार के लिए कई पहल कर रही है। हम अगले 8 से 10 महीनों में दिल्ली में 1,800 साइटों का विस्तार करेंगे। इन नए टावरों में से 450 लगाए जा चुके हैं और इनका परीक्षण किया जाएगा। इन टावरों को अगले महीने से चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।

यह भी पढ़े: MTNL 400 करोड़ रुपए खर्च कर लगाएगी 1800 नए टॉवर, कॉफी डे एनसीडी से जुटाएगी 150 करोड़ रुपए

हर महीने लगा रहे है 100 टावर

पुरवार ने कहा, हम दिल्ली में प्रति महीने 100 टावर की दर से विस्तार कर रहे हैं। किसी महीने यह इससे अधिक होता है। दिल्ली में हमारे पास 800 टावर हैं। कई बार ग्राहकों को कमजोर सिग्नल की वजह से कवरेज के मुद्दे का सामना करना पड़ता है। नए टावर और साइटों से हमारे ग्राहकों को बेहतर कवरेज तथा 3G उपभोक्ताओं को बेहतर डेटा गति मिल सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा