1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Modi in US: प्रधानमंत्री मोदी की पांच कंपनियों के CEO से मुलाकात शुरू, सबसे पहले क्वालकॉम प्रमुख से मुलाकात

Modi in US: प्रधानमंत्री मोदी की पांच कंपनियों के CEO से मुलाकात शुरू, सबसे पहले क्वालकॉम प्रमुख से मुलाकात

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 23, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 08:06 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी आज जिन कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर रहे हैं, उनमें क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं।

क्वालकॉम प्रमुख से...- India TV Hindi
क्वालकॉम प्रमुख से प्रधानमंत्री की मुलाकात Image Source : PMO

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन में आज टेक्‍नोलॉजी, रिन्‍यूएबल, सॉफ्टवेयर, ड्रोन और इनवेस्‍टमेंट क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारियों के साथ वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो आमोन से मुलाकात की है। इस बैठक पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि क्रिस्टियानो आर. आमोन ने भारत के साथ 5जी और अन्य क्षेत्रों में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा