1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NCLT मुंबई पीठ ने दिया नीरव मोदी की कंपनी के परिसमापन के आदेश

NCLT मुंबई पीठ ने दिया नीरव मोदी की कंपनी के परिसमापन के आदेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 05:21 pm IST

मोदी, चोकसी के विदेश भागने के बाद उसके घोटाले के संबंध में पहली बार किसी कंपनी के परिसमापन के आदेश दिए गए हैं।

NCLT Mumbai orders liquidation of Nirav Modi's scam-hit firm- India TV Hindi
NCLT Mumbai orders liquidation of Nirav Modi's scam-hit firm

नई दिल्‍ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने फरार हीरा व्यवसायी नीरव मोदी की समूह कंपनी फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (एफडीआईपीएल) के परिसमापन (लिक्विडेशन) का आदेश दे दिया है। एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने नीरव मोदी की घोटाले में संलिप्त इस कंपनी एफडीआईपीएल पर आदेश पिछले सप्ताह दिया था। पीठ में सुचित्रा कनुपार्थी (सदस्य-न्यायिक) और वी. नल्लासेनापति (सदस्य-तकनीकी) शामिल थे।

देश में सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में शुमार 14,000 करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले की साजिश रचने में नीरव, उसका मामा मेहुल चोकसी और अन्य आरोपी शामिल हैं। इस घोटाले का खुलासा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने फरवरी 2018 में किया था, जिसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य बैंकों ने भी इसे स्वीकार किया।

विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार, माना जा रहा है कि मोदी, चोकसी के विदेश भागने के बाद उसके घोटाले के संबंध में पहली बार किसी कंपनी के परिसमापन के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा