1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio ने पेश किया नया ऑफर, 3 महीने तक फि‍र नहीं कराना होगा रिचार्ज

Jio ने पेश किया नया ऑफर, 3 महीने तक फि‍र नहीं कराना होगा रिचार्ज

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 11, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 03:53 pm IST

Reliance Jio का समर सरप्राइज ऑफर अब खत्‍म होने के नजदीक है। ऐसे में Jio एक नया ऑफर लेकर आया है, जो इसके धन धना धन ऑफर के लाभों को तीन महीने तक बढ़ा देगा।

New JDDD Offer: Jio ने पेश किया धन धना धन का नया ऑफर, 399 रुपए में मिलेगी अगले 3 महीने तक सभी सर्विसेस- India TV Hindi
New JDDD Offer: Jio ने पेश किया धन धना धन का नया ऑफर, 399 रुपए में मिलेगी अगले 3 महीने तक सभी सर्विसेस

नई दिल्‍ली। Reliance Jio का समर सरप्राइज ऑफर अब खत्‍म होने के नजदीक है। ऐसे में Jio एक नया ऑफर लेकर आया है, जो इसके ब्‍लॉकबस्‍टर धन धना धन ऑफर के लाभों को अगले तीन महीने तक बढ़ा देगा। इस नए प्‍लान की कीमत 399 रुपए है और इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीटी कॉल, फ्री रोमिंग और 20 प्रतिशत अधिक डाटा की सुविधा दी जा रही है।

Ni Ni

Reliance Jio की वेबसाइट पर इस ऑफर को हाल ही में एड किया गया है। 399 रुपए के इस नए जियो धन धना धन ऑफर के तहत, जियो 84 दिन के लिए 84 जीबी 4जी डाटा कस्‍टमर्स को उपलब्‍ध कराएगी। यूजर्स प्रति दिन 1 जीबी हाई स्‍पीड डाटा इस्‍तेमाल कर सकेंगे, इस सीमा के समाप्‍त होने के बाद स्‍पीड घटकर 128 केबीपीएस रह जाएगी। इसके अलावा इस प्‍लान में सब्‍सक्राइर्ब्‍स को जियो की एप जैसे जियो म्‍यूजिक, जियो न्‍यूज और जियो टीवी की भी अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी।

रिलायंस जियो के 509 रुपए के रिचार्ज पैक में 112 जीबी हाई स्‍पीड डाटा 56 दिन के लिए मिलेगा, जिसमें प्रतिदिन 2जीबी की सीमा होगी। यह प्‍लान अधिक डाटा यूज करने वाले सब्‍सक्राइबर्स के लिए है। रिलयांस जियो ने अपना कॉमर्शियल ऑपरेशन 5 सितंबर से फ्री वॉयस और फ्री डाटा के साथ शुरू किया था। 2016 के अंत में जियो के पास 7.2 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स और 6.4 प्रतिशत बाजार हिस्‍सेदारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा