1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नीरव मोदी को जेल में ही मनानी होगी दिवाली, 11 नवंबर को होगी अगली पेशी

नीरव मोदी को जेल में ही मनानी होगी दिवाली, 11 नवंबर को होगी अगली पेशी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 17, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 05:57 pm IST

गिरफ्तारी के बाद से चार जमानत याचिकाएं दायर की जिसे हर बार खारिज कर दिया गया। दलील दी गई कि मोदी फरार हो सकता है।

Nirav Modi’s custody extended till November 11- India TV Hindi
Nirav Modi’s custody extended till November 11 Image Source : NIRAV MODI’S CUSTODY EXTE

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को 11 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का गुरुवार को आदेश दिया। हिरासत की नियमित सुनवाई के लिए लंदन की जेल से वीडियो लिंक के जरिये अदालत में उसकी पेशी हुई।

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की न्यायाधीश नीना तेम्पिया ने पुष्टि की कि मोदी के प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई अगले साल 11 से 15 मई के बीच होनी है और उसे हर 28 दिन में अंतिम समीक्षा सुनवाई के लिए वीडियो लिंक के जरिये पेश होना होगा जब तक कि अगली फरवरी से मुकदमा शुरू नहीं हो जाता।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने एवं धन शोधन के आरोप में नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के मामले के संबंध में यह सुनवाई चल रही है। नीरव मोदी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह तब से ही दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

सॉलिसीटर आनंद दूबे और बैरिस्टर क्लेयर मोंटगोमरी के नेतृत्व में उसकी कानूनी टीम ने उसकी गिरफ्तारी के बाद से चार जमानत याचिकाएं दायर की जिसे हर बार खारिज कर दिया गया। दलील दी गई कि मोदी फरार हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा