1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल ने दी एक और खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल ने दी एक और खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 08:31 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 10:35 am IST

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol diesel gives another good news, know what is the...- India TV Hindi
Petrol diesel gives another good news, know what is the price in your city 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 19वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 27 फरवरी को हुए बदलाव के बाद मार्च के महीने अब तक राहत का सिलसिला जारी है। 5 राज्यों में चुनावों के बीच मंगलवार 18 मार्च को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है। 

चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

क्या ये चुनावी राहत है?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा