1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी, 2 महीने में 152 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी, 2 महीने में 152 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 01, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 09:48 pm IST

इंडियन ऑयल ने बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपए हो गई है।

बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी, 2 महीने में 152 रुपए महंगी हुई रसोई गैस- India TV Hindi
बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी, 2 महीने में 152 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक और बड़ा झटा दिया है। इंडियन ऑयल ने बिना- सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपए हो गई है जो कि पहले 651.50 रुपए थी। बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो चुकी हैं। अब तक के इतिहास में पहली बार एक बार में कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें की गैस की कीमतों में इस साल यह तीसरी बढ़ोतरी है। हालांकि, पेट्रोल–डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

2 महीने में 152.50 रुपए महंगी हुई गैस

जनवरी से अब तक कीमतों में 152.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस की कीमतों में मामूली बढ़ोती की थी। इसके बाद फरवरी में अचानक 66.50 रुपए सिलेंडर महंगा कर दिया था। वहीं, इस बार कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

LPG LPG Cylinder

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.14 रुपए है। वहीं, मुम्बई में सबसे अधिक 77.46 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की बात करें तो दिल्ली में 59.02 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 2 जनवरी को हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा