1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NPCI ने भीम यूपीआई के जरिये FASTag को रिचार्ज करने की सुविधा की पेश

NPCI ने भीम यूपीआई के जरिये FASTag को रिचार्ज करने की सुविधा की पेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 26, 2019 03:12 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 03:12 pm IST

राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग को 15 दिसंबर, 2019 से अनिवार्य किया गया है।

NPCI offers recharge option for FASTag through BHIM UPI- India TV Hindi
NPCI offers recharge option for FASTag through BHIM UPI

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ग्राहकों को एनईटीसी फास्टैग को भीम यूपीआई से रिचार्ज करने का विकल्प उपलब्ध कराया है। एनपीसीआई ने गुरुवार को बयान में कहा कि भीम यूपीआई आधारित मोबाइल एप के जरिये वाहन मालिक रास्ते में चलते-चलते भी अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकेंगे और उन्हें टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी।

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) को भारतीय बाजार की इलेक्ट्रॉनिक टोल की जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनपीसीआई ने कहा कि उपभोक्ता अब भीम यूपीआई आधारित मोबाइल एप पर लॉग इन कर फास्टैग खाते को रिचार्ज कर सकेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग को 15 दिसंबर, 2019 से अनिवार्य किया गया है। एनपीसीआई की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) प्रवीना राय ने कहा कि ग्राहकों को एनईटीसी फास्टैग का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना हमारा मकसद है। हमारा विश्वास है कि इस सुविधा से उन्हें टोल भुगतान के लिए एक सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम मिल सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा