1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एअर इंडिया के लिए राहत की खबर, तेल कंपनियों ने ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाला

एअर इंडिया के लिए राहत की खबर, तेल कंपनियों ने ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाला

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 18, 2019 11:49 am IST,  Updated : Oct 18, 2019 11:49 am IST

एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया।

air India - India TV Hindi
air India 

नयी दिल्ली। एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बता दें कि तीन सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को भुगतान ना करने की स्थिति में 18 अक्टूबर से छह हवाई अड्डों पर उसे ईंधन आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी थी । इसकी वजह एअर इंडिया पर तीन कंपनियों का 5,000 करोड़ रुपए से अधिक का ईंधन भुगतान बकाया होना है।

अधिकारियों ने कहा कि एअर इंडिया ने पत्र लिख कर उसकी ईंधन आपूर्ति ना रोकने का अनुरोध किया और नियमित भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ईंधन आपूर्ति रोकने के फैसले को टाल दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा