1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हवाई ईंधन के दाम बढ़े, किराया हो सकता है महंगा

हवाई ईंधन के दाम बढ़े, किराया हो सकता है महंगा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 01, 2018 03:07 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 06:40 pm IST

आज से दिल्ली में ATF के दाम 57460 रुपए प्रति 1000 लीटर हो गए हैं जो पहले 57,349 रुपए प्रति 1000 लीटर थे

Oil Tanker- India TV Hindi
Oil Tanker

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन हवाई कंपनियों को आज झटका लगा है, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) के दाम बढ़ा दिए हैं, आज से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हवाई जहाज में ईंधन भरवाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे लग रहे हैं। हवाई कंपनियां इस लागत की भरपायी के लिए आगे चलकर हवाई किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

आज से दिल्ली में ATF के दाम 57460 रुपए प्रति 1000 लीटर हो गए हैं जो पहले 57,349 रुपए प्रति 1000 लीटर थे, इसी तरह कोलकाता में आज से इसके दाम 62,083 रुपए, मुंबई में 57,133 रुपए और चेन्नई में 60,640 रुपए लीटर कर दिए गए हैं, पहले कोलकाता में दाम 61,699 रुपए, मुंबई में 56,636 रुपए और चेन्नई में 60258 रुपए प्रति लीटर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा