1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रतन टाटा ने कहा 2020 है सभी के लिए चुनौती भरा, ऑनलाइन यूजर्स न फैलाएं घृणा

रतन टाटा ने कहा 2020 है सभी के लिए चुनौती भरा, ऑनलाइन यूजर्स न फैलाएं घृणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 12:28 pm IST

टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने कहा कि यह वर्ष किसी न किसी स्तर पर सभी के लिए चुनौतियों से भरा है। मैं ऑनलाइन समुदाय को एक-दूसरे के लिए हानिकारक होते हुए देख रहा हूं।

Online Community Being Hurtful says Ratan Tata- India TV Hindi
Online Community Being Hurtful says Ratan Tata Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा ने ऑनलाइन घृणा और धमकाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए इसे रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाये एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह सभी के लिए चुनौतियों से भरा साल है। टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन समुदाय एक-दूसरे के लिए हानिकारक हो रहे हैं और एक-दूसरे को नीचे ला रहे हैं।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने कहा कि यह वर्ष किसी न किसी स्तर पर सभी के लिए चुनौतियों से भरा है। मैं ऑनलाइन समुदाय को एक-दूसरे के लिए हानिकारक होते हुए देख रहा हूं। लोग त्वरित राय बनाकर एक-दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह वर्ष विशेष रूप से हम सभी के लिए एकजुट और मददगार होने का आह्वान करता है और यह एक-दूसरे को नीचे गिराने का समय नहीं है। एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशीलता का आग्रह करते हुए उन्होंने अधिक दयालुता, अधिक समझ और धैर्य की आवश्यकता को दोहराया।

टाटा ने कहा कि उनकी ऑनलाइन उपस्थिति सीमित है, लेकिन मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह सदाशयता के स्थान के तौर पर विकसित होगा और नफरत व बदमाशी के बजाये यहां हर किसी का समर्थन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा