1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अगले तीन साल में ढाई गुना बढ़ जाएगा ऑनलाइन खुदरा बाजार : क्रिसिल

अगले तीन साल में ढाई गुना बढ़ जाएगा ऑनलाइन खुदरा बाजार : क्रिसिल

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 19, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 04:30 pm IST

क्रिसिल की रिपोर्ट में तीन साल में ऑनलाइन खुदरा बाजार के आकार का जिक्र किए बिना कहा गया कि इस दौरान इसका आकार अभी की तुलना में 250 प्रतिशत बढ़ जाएगा।

online Shopping- India TV Hindi
online Shopping

मुंबई तेजी से बढ़ता ऑनलाइन खुदरा बाजार अगले तीन साल में ढाई गुना बढ़ जाएगा। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। क्रिसिल ने कहा कि 2016-17 में कुल 49 लाख करोड़ रुपए के खुदरा बाजार में ऑनलाइन खुदरा बाजार की हिस्सेदारी 70 हजार करोड़ रुपए यानी महज 1.5 प्रतिशत थी। इससे वृद्धि की अपार संभावनाओं के संकेत मिलते हैं।

रिपोर्ट में तीन साल में ऑनलाइन खुदरा बाजार के आकार का जिक्र किए बिना कहा गया कि इस दौरान इसका आकार अभी की तुलना में 250 प्रतिशत बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती चरण में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र छूट देने पर जोर देकर अगले चरण में संघनन, भौगोलिक विविधिकरण तथा उपभोक्ताओं को जोड़े रखने पर ध्यान देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा