1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IBM इंडिया ने 130 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, FY2015-16 में इन्‍हें मिला एक करोड़ रुपए से अधिक वेतन

IBM इंडिया ने 130 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, FY2015-16 में इन्‍हें मिला एक करोड़ रुपए से अधिक वेतन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 09, 2016 05:02 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 05:52 pm IST

आईटी कंपनी IBM इंडिया के लिए भारत एक चमकता स्‍थल है और कंपनी यहां लगातार वृद्धि हासिल कर रही है। इस वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को भी भरपूर मिल रहा है।

IBM इंडिया ने 130 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, FY2015-16 में इन्‍हें मिला एक करोड़ रुपए से अधिक वेतन- India TV Hindi
IBM इंडिया ने 130 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, FY2015-16 में इन्‍हें मिला एक करोड़ रुपए से अधिक वेतन

बेंगलुरु। आईटी कंपनी IBM इंडिया के लिए भारत एक चमकता स्‍थल है और कंपनी यहां लगातार वृद्धि हासिल कर रही है। इस वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को भी भरपूर मिल रहा है। वित्‍त वर्ष 2015-16 में आईबीएम इंडिया ने 130 कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए से ज्‍यादा वेतन दिया है। वहीं दूसरी ओर देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में एक करोड़ से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्‍या समान वित्‍त वर्ष में मात्र 49 रही। आईबीएम के पास 1.3 लाख कर्मचारी हैं।

  • वित्‍त वर्ष 2015-16 में आईबीएम इंडिया का रेवेन्‍यू 10.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.43 अरब डॉलर रहा, जो कि इससे पिछले साल 3.11 अरब डॉलर था।
  • अधिकांश भारतीय आईटी सर्विस कंपनियों की तुलना में आईबीएम का एक्‍सपोर्ट बिजनेस ग्रोथ बेहतर रही है।
  • नैस्‍कॉम ने 2015-16 के लिए इंडस्‍ट्री औसत ग्रोथ 12.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

आईबीएम के जापान बिजनेस में गिरावट आने और चीन में कमजोर प्रदर्शन की वजह से एशिया महाद्वीप बिजनेस की ग्रोथ घटी, जिसकी वजह से भारत के प्रदर्शन पर कंपनी की विशेष नजर थी।

आईबीएम इंडिया के चार प्रमुख बिजनेस सेगमेंट हैं- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फाइनेंसिंग और सेल ऑफ सर्विसेस (घरेलू आईटी सर्विसेस और एक्‍सपोर्ट आईटी सर्विसेस सहित)।

तस्‍वीरों में देखिए इंडिया के टॉप नियोक्‍ता कंपनियों को

India's best employers

IndigoIndiaTV Paisa

TCSIndiaTV Paisa

3 (31)IndiaTV Paisa

OberoiIndiaTV Paisa

accorIndiaTV Paisa

  • 2015-16 में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बिक्री क्रमश: 16.4 प्रतिशत और 4.9 प्रतिशत घटी है।
  • आईबीएम इंडिया का शुद्ध लाभ 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2.42 करोड़ डॉलर रहा है।
  • ऑपरेटिंग लाभ भी तकरीबन 5 प्रतिशत बढ़कर 4.41 करोड़ डॉलर से बढ़कर 4.63 करोड़ डॉलर रहा।
  • कंपनी ने भारत में अपनी तीन सब्सिडियरियों बिगफि‍क्‍स सॉफ्टवेयर, टेलेलॉजिक इंडिया और यूनिका सॉफ्टेक सिस्‍टम इंडिया का अपने साथ विलय किया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा